1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 22, 2024, 6:43:36 PM
- फ़ोटो
SEOHAR: शिवहर में एक सात साल के मासूम बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर सिमर चौक के पास गौरीशंकर मठ के पास की है।
बताया जा रहा है कि सलेमपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी राकेश महतो की 7 वर्षीय बेटा अंकित कुमार सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गया।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बांस बल्ला से घेरकर शिवहर-मुजफ्फरपुर स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाइक सवार युवक को तलाश कर रही है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा