Hindi News / news / Seohar News: तालाब में डूबने से युवक की मौत, पैर फिसला और चली...

Seohar News: तालाब में डूबने से युवक की मौत, पैर फिसला और चली गई जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 01, 2024, 11:54:59 AM

Seohar News: तालाब में डूबने से युवक की मौत, पैर फिसला और चली गई जान

- फ़ोटो

SEOHAR: शिवहर में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक तालाब के किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 


दरअसल, घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र के गढ़वा की है। युवक की पहचान बसंत जगजीवन गढ़वा टोला निवासी दीनदार सहनी के बेटे सुमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह सुमन शौच के लिए तालाब की तरफ गया था।


शौच से लौटने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और तालाब में उसे तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को तालाब में तलाश रही है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि शिवहर में लगातार हुई पांच दिन के बारिश में सभी नदी और तालाब का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा