1st Bihar Published by: Updated Dec 13, 2022, 2:09:34 PM
- फ़ोटो
DESK : खबर राजस्थान के जोधपुर से है, जहां सिलेंडर ब्लास्ट में कुल 22 लोगों की मौत हो गई। घटना जिले के शेरगढ़ इलाके के भूंगरा गांव की है। दरअसल, यहां एक घर में शादी थी। इसी दौरान सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में कुल 22 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में दूल्हे के माता-पिता भी शामिल हैं। इस घटना के बाद शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गई।
बाड़मेर जिले के खोखसर (गिड़ा) के रहने वाले विजयसिंह की सबसे छोटी बेटी ओमकंवर की शादी थी। बारात जोधपुर के शेरगढ़ भूंगरा से आने वाली थी, लेकिन बारात के पहले ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में चपेट में आए दूल्हा समेत करीब 60 लोग झुलस गए थे। इस घटना के बाद पूरे घर में अफरातफरी मच गई।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ शेरगढ़ के भूंगरा से बारात रवाना होकर गुरुवार शाम 4 बजे बाड़मेर के खोखसर आने वाली थी। इसी दिन बारात के पहले ही सिलिंडर ब्लास्ट हो गया और घर में मातम पसर गया।