1st Bihar Published by: Updated Oct 13, 2019, 10:01:37 AM
- फ़ोटो
DESK : किसी भी ड्रेस के ऊपर जैकेट डालकर हम अपने लुक को ख़ास बना लेते है. सिर्फ एक जैकेट को अलग अलग आउटफिट्स के साथ कैरी क्र हम न्यू लुक आसानी से पा सकते हैं. लेकिन अब जैकेट का फैशन भी ओल्ड हो चूका है क्योंकि जैकेट की जगह अब शैकेट ने ले ली है. जी हाँ बाजार में जैकेट के लेटेस्ट स्टाइल मौजूद हैं जिन्हें शैकेट कहा जाता है. शैकेट शर्ट और जैकेट का कॉम्बिनेशन है. शर्ट की तरह दिखने वाली यह जैकेट इन दिनों खूब ट्रेंडिंग है.
स्पोर्ट्स वियर
शैकेट का इस्तेमाल स्पोर्ट्स वियर के तौर पर भी किया जाता है. लाइक्रा और नाइलॉन की शैकेट स्पोर्टस वियर के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. मौसम के अनुसार आप शैकेट का कलर चूज कर सकते है. ये आपके लुक को और भी क्लासी बना देगा.
मिलिट्री शैकेट
मिलिट्री शैकेट काफी पॉपुलर है. इसे आप प्लेन शर्ट के साथ भी कैरी कर सकते है अगर आप ग्रीन मिलिट्री स्टाइल शर्ट जैकेट पहन रहे हैं तो इसे नैवी या ग्रेचिनोज के साथ पहन सकते हैं।
डेनिम
डेनिम के साथ शैकेट पहनकर आप ट्रेंडिंग लुक आसानी से पा सकते हैं. आप इसे व्हाइट टी या पोलो शर्ट के साथ पेयर कर सकते हैं. अगर आप लाइट कलर डेनिम शर्ट जैकेट पहन रहे हैं तो जींस का कलर थोड़ा डार्क पहने. यह देखने में भी काफी अच्छा लगता है।