Hindi News / news / कश्मीरी सेब के लिए तरस रहे हैं रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद!

कश्मीरी सेब के लिए तरस रहे हैं रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद!

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 10, 2019, 1:04:21 PM

कश्मीरी सेब के लिए तरस रहे हैं रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद!

- फ़ोटो

DESK: रांची के रिम्स में भर्ती आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद इन दिनों कश्मीरी सेब के लिए तरस रहे हैं. लालू प्रसाद को आजकल खाने के लिए कश्मीरी सेब नहीं मिल पा रहे हैं. कश्मीर के हालात के चलते रांची के फल मंडी में कश्मीर सेब नहीं है. जिसके कारण लालू प्रसाद को कश्मीरी सेब के बिना ही गुजारा करना पड़ रहा है. https://youtu.be/zFmrAaDxOUs लालू प्रसाद के सभी जरूरी सामान उपलब्ध कराने वाले सेवक सुरेंद्र यादव के मुताबिक लालू प्रसाद हर दिन सुबह के नाश्ते में दो कश्मीरी सेब खाते हैं. लेकिन कश्मीर के हालात के चलते रांची के फ्रूट मार्केट में कश्मीरी सेब नहीं मिल रहे हैं. लिहाजा लालू प्रसाद को इसके बिना ही काम चलाना पड़ रहा है. रांची के फल मंडियों में कश्मीरी सेब की जगह हिमाचल प्रदेश के सेब के साथ कुछ विदेशी सेब भी उपलब्ध हैं, लेकिन मार्केट से कश्मीरी सेब अभी गायब हैं. फल दुकानदारों के अनुसार कश्मीरी सेब के बाजार पहुंचने में अभी 15-20 दिन का समय और लग सकता है. लिहाजा लालू प्रसाद को अभी कुछ और दिन उनके फेवरेट सेब के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.