1st Bihar Published by: Updated Wed, 01 Jan 2020 01:32:36 PM IST
- फ़ोटो
RANCHI: रांची में शराब पीकर कार चला रहे एक युवक ने 12 लोगों को ठोकर मार दी. घटना पटेल चौक के पास मंगलवार देर रात की है. बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित कार ने 12 लोगों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई.
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि कार को ड्राइव कर रहा युवक नशे में धुत्त था. जिसके कारण उसने अपना कंट्रोल खो दिया. इस हादसे में एक बाइक पर सवार तीन लोग, एक स्कूटी चालक और एक बाइक से जा रहे दो लोग समेत पैदल चल रहे लोग हादसे के शिकाय हो गये.
ख़बरों के मुताबिक नशे में टल्ली कार चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. जैसे ही वो पटेल चौक की ओर आगे बढ़ा उसने अपना कंट्रोल खो दिया. इसके बाद सड़क किनारे बाइक, स्कूटी और पैदल जा रहे लोगों को उसने रौंद दिया. इस हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.