Hindi News / news / मुजफ्फरपुर में घूस लेते सिकंदरपुर ओपी का थाना प्रभारी गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे...

मुजफ्फरपुर में घूस लेते सिकंदरपुर ओपी का थाना प्रभारी गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे हाथों दबोचा

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 18, 2019, 7:53:26 PM

मुजफ्फरपुर में घूस लेते सिकंदरपुर ओपी का थाना प्रभारी गिरफ्तार, निगरानी ने रंगे हाथों दबोचा

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से जहां सिंकदरपुर ओपी के एसआई शंभू कुमार को पंद्रह हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. निगरानी की टीम ने एसआई को घूस लेते गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एक केस की पैरवी के नाम पर एसआई शंभू कुमार घूस ले रहा था. दरअसल मुजफ्फरपुर के ही रहने वाले शख्स ने शंभू कुमार के खिलाफ एक मामले की पैरवी को लेकर घूस मांगने का आोरप लगाया था. बाद में उसने इस बात की जानकारी निगरानी को दी. निगरानी ने भी जांच के दौरान शिकायत को सही पाया और जाल बिछाकर घूसखोर एसआई को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल निगरानी की टीम घूसखोर एसआई को अपने साथ ले गई है और उससे पूछताछ कर रही है. पटना में राहुल के साथ मुजफ्फरपुर से सोनू की रिपोर्ट