Hindi News / news / सीमा हैदर ने ससुराल में फहराया तिरंगा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

सीमा हैदर ने ससुराल में फहराया तिरंगा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 14, 2023, 2:23:58 PM

सीमा हैदर ने ससुराल में फहराया तिरंगा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

- फ़ोटो

DELHI: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने हर घर तिरंगा अभियान के दौरान ग्रेटर नोएडा स्थित अपने ससुराल में देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान अपने बच्चों के साथ तिरंगे को सलामी दी और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये वही इस दौरान सीमा हैदर ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाये। 


पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि 13 अगस्त रविवार के दिन मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराया गया। सीमा हैदर ने भी अपने ससुराल में तिरंगा फहराया और घर में तुलसी का पौधा भी लगाया। 


इस मौके पर उनके बच्चे, पति सचिन और ससुराल के लोग मौजूद थे। सभी ने मिलकर घर की छत पर तिरंगा फहराया। इस दौरान भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे जमकर लगाये गये। वही इसी दौरान सीमा हैदर पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने लगी। सीमा हैदर ने इस दौरान तिरंगा प्रिंट की साड़ी पहन रखी थी। सिर पर जय माता दी की चुनरी भी बांध रखी थी और हाथ में तिरंगा था। सीमा हैदर के बच्चों ने भी तिरंगा फहराया।