1st Bihar Published by: Updated Dec 12, 2020, 10:40:31 AM
- फ़ोटो
DHANBAD: नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया. उसके बाद रात में उसे सड़क पर छोड़ दिया. इसमें दो आरोपी ऑटो ड्राइवर है. यह घटना सिंदरी के शहरपुरा बाजार की है.
एक आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता ने इसको लेकर केस दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कृष्णा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि उसके दो साथी फरार हो गए है. तापस बाउरी और मधु सेन दोनों ऑटो ड्राइवर है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि धनबाद से बाहर उसके पिता रहकर काम करते है. वह अपनी मां, भाई और बहन के साथ शहरपुरा बाजार के पास रहती है. इस दौरान ही साइकिल दुकान पर काम करने वाले कृष्णा विश्वकर्मा से उसकी जान-पहचान हो गई थी. उसने पीड़िता को किसी काम के बहाने घर से ले गया. फिर उसने अपने दो दोस्तों को बुलाकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया.
रात में सड़क पर छोड़ा
पुलिस को पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद तीनों ने उससे सुनसान सड़क पर छोड़ दिया. उसका घर तीन किमी दूर था. कुछ दूर आगे जाने के बाद एक-दो घरों का दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला. जिसके बाद वह रात भर एक झाड़ी के पास छिप कर रोती रही. सुबह हुआ तो वह घर गई.