1st Bihar Published by: Updated Oct 04, 2019, 1:51:26 PM
- फ़ोटो
PATNA : सिर में जूं हो जाना एक बहुत कॉमन प्रॉब्लम है, जो अक्सर साथ में बैठने या साथ रहने की वजह से एक दूसरे के बालों में हो जाती है. बालों में जूं होने से काफी बुरा असर पड़ता है. यह काफी परेशानी की बात है. लेकिन आप अपने बालों की केयर करेंगे तो आपको जूं से राहत मिल सकता है. आप सिर्फ एक या दो हफ्ते में ही इनसे छुटकारा पा सकते हैं.
यहां पर आपके लिए जूं निकालने के कुछ स्पेशल इंस्ट्रक्शन दिए हुए हैं, जिन्हें आप आज से ही शुरू कर सकते हैं.
नीम का तेल और नारियल तेल मिला कर लगाए. इसे आपके बालों में जिंदा जूं मर जायेंगे. आप बालो में कपूर और नारियल तेल भी लगा सकते हैं. पतली वाली कंगही से बालों को 3 बार संवारे इसे फायदा होगा. बालों में हनी और प्याज़ का रस लगाए. इसे लगाने से बालों में लीक की समस्या खत्म होगी अगर आपके बाल बड़े हैं. तो खासा ध्यान रखे क्योंकि लंबे बालों से जल्दी जूं नहीं निकलते हैं ।