Hindi News / news / SITAMARHI NEWS: पैर फिसलने से पोखर में डूबी 5 युवतियां, 3 की मौत

SITAMARHI NEWS: पैर फिसलने से पोखर में डूबी 5 युवतियां, 3 की मौत

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Oct 01, 2024, 8:41:27 PM

SITAMARHI NEWS: पैर फिसलने से पोखर में डूबी 5 युवतियां, 3 की मौत

- फ़ोटो

SITAMARHI: सीतामढ़ी में 5 युवतियां पोखर के गहरे पानी में डूब गयी। 3 युवती की मौत हो गयी है। वही एक युवती की तलाश जारी है। हालांकि एक युवती की जान स्थानीय युवकों ने बचा ली। घटना बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के रनौली पंचायत की है जहां कोदरकट गांव में पोखर में 5 युवतियां पैर फिसलने से डूब गयी। जिसमें 3 शव को गांव के ही कुछ युवकों ने पानी से बाहर निकाला। 


मृतका की पहचान कोदरकट गांव निवासी शंभू सिंह की 13 वर्षीया पुत्री जान्हवी, स्व.ललन सिंह की 22 वर्षीया पुत्री बॉबी कुमारी, नवीन सिंह की 22 वर्षीया पुत्री अलका कुमारी के रूप में हुई है। वहीं एक को बेहोशी की हालत में पोखर से बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान कोदरकट गांव निवासी शंभू सिंह की 16 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी के रुप में हुई है। जिसे इलाज के लिए सीतामढ़ी अस्पताल भेजा गया है। 


वहीं एक युवती कोदरकट गांव निवासी नवीन सिंह की 20 वर्षीया पुत्री अंशिका कुमारी है जो अभी भी लापता हैं। जिसकी खोजबीन के लिए स्थानीय लोग एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग कर रहे हैं। बथनाहा के अंचलाधिकारी सह आपदा प्रभारी के उदासीन रवैए से ग्रामीणों ने रोष व्याप्त है। घटना मंगलवार की दोपहर एक बजे की है। घटना के बाद इसकी तत्काल सूचना अंचलाधिकारी अमरदीप को दी गयी थी लेकिन वो मौके पर नहीं पहुंचे।