Hindi News / news / सीवान में लड्डन मियां को जान से मारने की कोशिश, हालत नाजुक

सीवान में लड्डन मियां को जान से मारने की कोशिश, हालत नाजुक

1st Bihar Published by: Chandan Updated May 20, 2020, 8:15:21 AM

सीवान में लड्डन मियां को जान से मारने की कोशिश, हालत नाजुक

- फ़ोटो

SIWAN :सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीवान के बड़हरिया में एक शख्स को जान से मारने  की कोशिश की गयी है। गंभीर हालत में उन्हें सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बड़हरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और सिसवां निवासी सनाउल्लाह उर्फ लड्डन मियां को जान से मारने की कोशिश की गयी है। हमले में किसी तरह उनकी जान बच गयी। आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल में एडमिट किया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस बीच पूर्व प्रत्याशी की हालत नाजुक बनी हुई है। हमले की वजहों का खुलासा अभी नहीं हो सका है लेकिन बताया जा रहा है कि चुनाव से ही जुड़े विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है।