1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 17, 2019, 7:41:21 PM
- फ़ोटो
SIWAN: जिले से एक बड़ी खबर है कि बिजली सब स्टेशन में लगे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गयी है. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सुता फैक्ट्री कैंपस सब स्टेशन की घटना है. ट्रांसफॉर्मर में लगी आग इतनी भयानक थी की एक बड़ा हादसा हो सकता था. लेकिन मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया. जिससे हादसा टल गया. विभाग के एसडीओ ने 5 लाख का नुकसान होने की आशंका जताते हुए जल्द बिजली सप्लाई चालू कराने की बात कही है.