Hindi News / news / सीवान में पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, चोरी का विरोध करने पर घटना को...

सीवान में पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, चोरी का विरोध करने पर घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Apr 16, 2020, 8:00:21 AM

सीवान में पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, चोरी का विरोध करने पर घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

SIWAN: लॉकडाउन में भी चोरों का तांडव जारी है. चोर एक मंदिर में चोरी करने के लिए पहुंचे. इस दौरान पुजारी ने चोरी का विरोध किया. जिसके बाद चोरों ने पीट-पीटकर पुजारी की हत्या कर दी. यह घटना मेहंदार की है.

पुजारी का शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.  पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुजारी की हत्या के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है. आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

बता दें कि कोरोना का हॉट स्पॉट बनने के बाद से सीवान जिले के सीमा को सील कर दिया गया. अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया फिर भी अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम सीवान में दे रहे हैं. सवाल उठ रहा है कि आखिर सीवान पुलिस कर क्या रही है.