1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 15, 2019, 4:14:06 PM
- फ़ोटो
SIWAN: जिले के नगर थाना के हाजत से हत्या के आरोपी धनंजय फरार हो गया और पुलिस देखती रह गयी. धनंजय पर सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है. जिसे पुलिस ने गोरेयाकोठी मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया था. हत्या मामले में पुलिस ने गोरेयाकोठी से धनंजय को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर नगर थाने ले आयी. और हाजत में बंद कर दिया. कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल ले जाने के लिए जैसे ही हाजत से बाहर निकाला गया वो चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी के फरार होने पर पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है. और जगह जगह पर छापेमारी की जा रही है. सीवान से चंदन कुमार की रिपोर्ट