Hindi News / news / दरौंदा विधानसभा सीट के JDU प्रत्याशी अजय सिंह का पोलिंग एजेंट गिरफ्तार

दरौंदा विधानसभा सीट के JDU प्रत्याशी अजय सिंह का पोलिंग एजेंट गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated Oct 21, 2019, 11:16:02 AM

दरौंदा विधानसभा सीट के JDU प्रत्याशी अजय सिंह का पोलिंग एजेंट गिरफ्तार

- फ़ोटो

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां दरौंदा विधानसभा सीट से जदयू के प्रत्याशी अजय सिंह के पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है. 


इसके साथ ही दरौंदा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी व्यास सिंह के पोलिंग एजेंट को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने पार्टी प्रचार थैला के साथ पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया है. 


बता दें कि आज बिहार के पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में वोटिंग हो गई है. चुनाव के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है. इसी क्रम में दरौंदा विधानसभा सीट से दो पोलिंग एजेंट को गिरफ्तार किया गया है.