कांग्रेस सांसदों के साथ आज सोनिया गांधी करेंगी बैठक, वार रूम में बनेगी रणनीति

1st Bihar Published by: 9 Updated Mon, 08 Jul 2019 06:45:18 PM IST

कांग्रेस सांसदों के साथ आज सोनिया गांधी करेंगी बैठक, वार रूम में बनेगी रणनीति

- फ़ोटो

DELHI : कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसदों के साथ सोनिया गांधी आज महत्वपूर्ण बैठक करेंगी. कांग्रेस वार रूम में होने वाली इस बैठक में अधीर रंजन चौधरी और के सुरेश भी शामिल होंगे. इस बैठक में कर्नाटक संकट पर मुख्य तौर पर चर्चा की जाएगी. कर्नाटक संकट पर चर्चा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता भी बैठक में सोनिया गांधी के साथ मौजूद रहेंगे. संकट के दौर से गुजर रही कांग्रेस राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस संकट के दौर से गुजर रही है। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अब तक पार्टी का रुख साफ नहीं हो पाया है। राहुल गांधी को मनाने की कोशिशें जारी हैं लेकिन राहुल भी अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं दिखते। वहीं कर्नाटक में पार्टी विधायकों के इस्तीफे ने पार्टी ने को नए संकट में डाल दिया है. पार्टी सांसदों से बात करेंगी सोनिया ऐसे में सोनिया गांधी एक बार फिर से नेतृत्व संकट के बीच पार्टी के सांसदों से बातचीत करने वाली हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि आज देर शाम होने वाली इस बैठक से क्या कुछ निकल कर आता है।