1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 03, 2019, 8:24:49 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार सरकार ने स्टूडेंट को बड़ी खुशखबरी दी है. नीतीश सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड नियमों में संशोधन को हरी झंडी दे दी है. इसके तहत अब स्टूडेंट लैपटॉप की खरीदारी कर सकते हैं. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से खरीद सकेंगे लैपटॉप नीतीश सरकार के एक फैसले ने स्टूडेंट के चेहरे पर खुशी ला दी है. दरअसल कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. नियमों में संशोधन के बाद अब स्टूडेंट लैपटॉप की खरीदारी कर सकते हैं. कैबिनेट के फैसले के मुताबिक अब स्टूडेंट 35 हजार तक के लैपटॉप खरीद सकते हैं. लाखों छात्रों को होगा फायदा सरकार के इस फैसले के बाद इसका फायदा लाखों स्टूडेंट को होगा जो स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की मदद से पढ़ाई कर रहे हैं.