1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Jun 10, 2022, 7:49:54 AM
- फ़ोटो
PATNA CITY: बड़ी खबर पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेंद्रू से आ रही है, जहां कल्याण छात्रावास के स्टूडेंट्स और दुकानदारों के बीच झड़प हो गई। ये मामलू झड़प देखते ही देखते भारी पथराव में तब्दील हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है।
झड़प और पथराव की घटना से स्थानीय लोगो मे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और बड़ी मुश्किल से हंगामा को शांत कराया। मिली जानकारी के मुताबिक़ चाउमिन खाने के बाद पैसे की लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। वहीं थानाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि छात्रावास के स्टूडेंट्स और चाउमिन दुकानदार के बीच झगड़ा हुआ था। मामले को शांत करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस को तैनात कर दिया गया है।