Bihar Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार से चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, जानें क्या है टाइमिंग और रुट? Bihar Election : पटना में गंगा नदी में नाव परिचालन पर रोक, SDO ने जारी किया आदेश; जानिए क्या है वजह Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, आशा कार्यकर्ता के घर से 32.42 लाख कैश जब्त बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मुजफ्फरपुर से 4186 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना DGP ने दिया इस्तीफा ! इस वजह से केंद्र ने जताई थी आपति; कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद; नए नाम को लेकर चर्चा तेज Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, आपात स्थिति से निपटने के लिए कसी कमर Bihar Voting : पहले चरण में मतदान समय में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; इन चीजों पर भी रहेगी नजर Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में लगा भीषण जाम, श्रद्धालुओं की भीड़ से ठप हुई राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था Bihar Election 2025 : लालू यादव ने मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर नीतीश सरकार गिराने में मांगी थी मदद, तब BJP विधायक ने RJD सुप्रीमों का ऑडियो कर दिया था वायरल; अब पत्ता साफ़ हुआ तो तेजस्वी से मिला लिया हाथ Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
1st Bihar Published by: Updated Sun, 12 Dec 2021 04:03:56 PM IST
- फ़ोटो
DESK: सुहागरात के बाद दूल्हे ने ऐसा कदम उठाया कि दुल्हन का सुहाग ही उजड़ गया। गले में फंदा लगाकर दूल्हे ने अपनी जिन्दगी ही खत्म कर ली। घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर घटना का कारण क्या था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।
इलाके में लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है लोगों का कहना है कि आखिर सुहागरात के दिन ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा। इस घटना से आस-पास के इलाके के लोग भी सकते में है। यह हैरान करने वाली घटना पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित बी गार्डेन थाना क्षेत्र के शालीमार इलाके की है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि 7 दिसंबर को बैरकपुर की रहने वाली लड़की के साथ शालीमार निवासी 24 वर्षीय आदर्श साव की शादी धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद जब 8 दिसंबर को दुल्हन अपने ससुराल पहुंची थी तब 9 दिसंबर को बहुभोज का आयोजन किया गया था। जिसमें परिवार और सगे संबंधी सभी शामिल भी हुए थे। बहुभोज के बाद दोनों अपने-अपने कमरे में चले गये।
जिसके अगले दिन यानी 10 दिसंबर को फंदे में पति को लटका देख दुल्हन चिखने चिल्लाने लगी। दुल्हन की रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गये और फंदे में लटके आदर्श साव को देख सभी के होश उड़ गये। दुल्हन लगातार रो रही थी उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। वह खुद हैरान थी कि आखिर उसके पति ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। दूल्हे को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में दुल्हन ने बताया कि शादी तय होने के बाद पिछले छह महीने से दोनों संपर्क में थे अक्सर दोनों के बीच बातें होती रहती थी। शादी के इस दिन का इंतजार हमलोगों को बेसब्री से था।
सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। सुहागरात के अगले दिन जब वह नहाने के लिए बाथरुम में गयी तभी इसी बीच पति ने खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।