1st Bihar Published by: 9 Updated Wed, 03 Jul 2019 04:42:25 PM IST
- फ़ोटो
DESK: क्षेत्रीय भाषाओं में सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट की मांग करने वाले लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है. अब सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट छह क्षेत्रीय भाषाओं में कोर्ट की साइट पर उपलब्ध होंगे. सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट अब अंगेजी भाषा के अलावा हिंदी, तेलुगू, कन्नड़, असमिया और उड़िया भाषा में भी लोगों को उपलब्ध हो सकेगा. आम लोगों के लिए इन भाषाओं में सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट जुलाई महीने के अंत तक सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा.