Hindi News / news / सूरत से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, अहमदाबाद में...

सूरत से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, अहमदाबाद में करायी गयी सुरक्षित लैंडिंग

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 26, 2023, 10:02:28 PM

सूरत से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट से टकराया पक्षी, अहमदाबाद में करायी गयी सुरक्षित लैंडिंग

- फ़ोटो

DESK: रविवार को गुजरात में बड़ा हादसा होने से बचा। सूरत से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट A320 सूरत में एक पक्षी से टकरा गयी। जिसके बाद फ्लाइट को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। अहमदाबाद में विमान की  सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी। यह  घटना उड़ान संख्या 6E-646 के साथ हुई। 


DGCA ने एक आधिकारिक बयान में इस घटना की जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में सुरक्षित लैंडिंग के बाद जब विमान की जांच की गई तो इंजन के पंखे का ब्लेड क्षतिग्रस्त मिला। एयरलाइंस के अचानक रुट बदलने से यात्री परेशान हो गये। बर्ड हीट की घटना के बाद आपात स्थिति में इंडिगो की फ्लाइट को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया।