Hindi News / news / सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, ट्वीट कर किया...

सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, ट्वीट कर किया ऐलान

1st Bihar Published by: Updated Sep 06, 2022, 1:05:41 PM

सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, ट्वीट कर किया ऐलान

- फ़ोटो

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। रैना ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। अब सुरेश रैना ने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास का ऐलान कर दिया है। 



आपको बता दें,15 अगस्त 2020 को ही सुरेश रैना ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वे यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेला करते थे। इसके अलावा रैना IPL में भी खेल रहे थे। लेकिन अब उन्होंने क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह दिया है। 



संन्यास की जानकारी देते हुए सुरेश रैना ने लिखा है, 'देश और उत्तर प्रदेश राज्य के लिए क्रिकेट खेलना मेरे लिए गर्व की बात है. मैं अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं. साथ ही मैं बीसीसीआई. यूपी क्रिकेट संघ, आईपीएल टीम सीएसके और राजीव शुक्ला का धन्यवाद करता हूं. मुझे सपोर्ट करने के लिए मेरे फैन्स को भी शुक्रिया.'