Hindi News / news / डिप्टी सीएम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियादें, पत्रकारों से किया...

डिप्टी सीएम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियादें, पत्रकारों से किया किनारा

1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 25, 2019, 2:36:38 PM

डिप्टी सीएम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियादें, पत्रकारों से किया किनारा

- फ़ोटो

PATNA: अमूमन अपने जनता दरबार के बाद मीडिया को संबोधित करने वाले डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने इन दिनों मीडिया से दूरी बना ली है. आज भी उनका जनता दरबार कार्यक्रम था लेकिन लोगों की फरियाद सुनने के बाद डिप्टी सीएम ने मीडिया से बात नहीं की. मीडिया से डरे डिप्टी सीएम सुशील मोदी जानलेवा बुखार से हो रही है मासूमों की मौत, लेकिन उसका डर दिख रहा है डिप्टी सीएम सुशील मोदी को. अमूमन अपने जनता दरबार के बाद मीडिया को संबोधित करने वाल सुशील मोदी ने इस बार जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनने के बाद मीडिया से किनारा कर लिया. जाहिर है मीडिया के सुलगते सवालों से उप मुख्यमंत्री बचना चाहते हैं. पत्रकारों से किया किनारा पिछले दिनों ही बैंकर्स की बैठक में सुशील मोदी ने पत्रकारों से कहा था कि वो बैठक से संबंधित सवाल पूछें न कि दूसरे विषयों से संबंधित. राजनीतिक गलियारों में इस बात की जमकर चर्चा हुई थी उसके बाद डिप्टी सीएम ने मीडिया के सवालों पर एक तरह से चुप्पी साध ली है. अब उनकी चुप्पी के पीछे की क्या राजनीति है यह तो डिप्टी सीएम जाने लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कबतक वो इस मसले पर अपना मुंह बंद रखेंगे?