1st Bihar Published by: Updated Aug 10, 2022, 2:02:18 PM
- फ़ोटो
PATNA : बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने एक बार फिर बड़ा खुलासा किया है। यूं तो सुशील मोदी लालू परिवार से जुड़े भ्रष्टाचार के खुलासे करते रहे हैं लेकिन इस बार उनके निशाने पर नीतीश कुमार आ गए हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार देश के उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे।
सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार खुद तो कुछ नहीं करते थे लेकिन अपने करीबी लोगों के जरिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व तक इस बात को पहुचाते थे।इसको लेकर जेडीयू के बड़े नेताओं ने बीजेपी के मंत्रियों से कई बार बात की थी लेकिन जब बीजेपी के पास खुद बहुमत था तो किसी और को कैसे उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता था।
इससे पहले सीएम सुशील कुमार मोदी ने आज नीतीश कुमार को दिखावे का मुख्यमंत्री करार दिया था। सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि नई सरकार में तेजस्वी यादव के पास नीतीश कुमार से कहीं ज्यादा ताकद होगी और उनका यह मानना था कि तेजस्वी ही सरकार के असले मुख्यमंत्री होंगे। तेजस्वी जो कुछ कहेंगे वह नीतीश कुमार को करना पड़ेगा।
