Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन रंग लाई "आवाज दो" मुहिम: नवजात की खरीद-फरोख्त गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर: न्याय के लिए पीड़ित पहुंचा मानवाधिकार आयोग, भाई ने भाई को मारी थी गोली, पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप Bihar News: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह में हुए शामिल; JP को किया नमन Bihar News: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह में हुए शामिल; JP को किया नमन
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 14 Aug 2024 07:39:42 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान के आसपास 98 मजिस्ट्रेट और एक हजार जवान तैनात रहेंगे। इस दिन आम जनता का प्रवेश गेट संख्या 4,5, 6 और 7 से होगा। इस बार के कार्यक्रम में कुल 20 टुकड़ियां भाग ले रही हैं। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा है कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सजग और तत्पर रहेंगे।
पूरे गांधी मैदान को चार सेक्टर एवं सब-सेक्टर में बांटा गया है। इसमें अपर जिला दंडाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक को वरीय प्रभार में रखा गया है। गांधी मैदान एवं कारगिल स्मृति चौक में विधि-व्यवस्था के लिए कुल 60 विभिन्न स्थानों पर 98 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। 4 सेक्टर दंडाधिकारी भी मुस्तैद रहेंगे। दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी तैनात किया गया है। महिला बल, लाठी बल एवं अन्य पुलिस बल भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल 15 अगस्त को सुबह 6 बजे प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच जाएंगे। तब तक मुस्तैद रहेंगे जब तक भीड़ चली न जाए।
वहीं, डीएम ने कहा कि लगभग साठ हज़ार वर्ग फीट में दर्शक दीर्घा के ऊपर शेड का निर्माण हो रहा है। इससे दर्शकों को बदलते मौसम में गर्मी तथा बरसात से राहत मिलेगी। गांधी मैदान में 13 झांकियां दिखाई जाएगी। वहीं ऊंची इमारतों के ऊपर भी जवान तैनात रहेंगे। सादे लिवास में भी रहेंगे। सभी अतिथि सुबह 8.30 बजे तक स्थान ग्रहण कर लेंगे।
उधर, आम जनता का प्रवेश गेट नं. 4, 5, 6 एवं 7 से होगा। भारतीय रिजर्व बैंक के सामने स्थित गांधी मैदान के दक्षिण द्वार गेट संख्या 9 से मीडियाकर्मी प्रवेश करेंगे। गांधी मैदान में आमंत्रित अतिथियों का प्रवेश गेट नम्बर 10 से होगा। ब्रजकिशोर पथ (एक्जीविशन रोड) के सामने रामगुलाम चौक के पास स्थित गांधी मैदान के दक्षिण मुख्य द्वार गेट संख्या 10 से विशिष्ट अतिथियों का प्रवेश होगा।