Hindi News / news / स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के खिलाफ वारंट जारी, अदालती आदेश का...

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के खिलाफ वारंट जारी, अदालती आदेश का पालन नहीं करने का मामला

1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Apr 19, 2023, 8:39:42 PM

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के खिलाफ वारंट जारी, अदालती आदेश का पालन नहीं करने का मामला

- फ़ोटो

PATNA: स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत प्रत्यय के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। अदालती आदेश का पालन नहीं करने के मामले में उनके खिलाफ पटना हाईकोर्ट ने वारंट जारी किया है। 


पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले डॉक्टर के प्रमोशन मामले में 17 दिसंबर 2021 को एक आदेश पारित किया गया था। इस आदेश का पालन नहीं किये जाने के बाद याचिकाकर्ता डॉ. राकेश रंजन ने अवमाननावाद दायर किया। जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस पीवी बजंत्री ने यह आदेश दिया। 


गौरतलब है कि पटना हाईकोर्ट ने बीते 5 अप्रैल को इस मामले से जुड़े डॉक्यूमेंट के साथ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत प्रत्यय को उपस्थित होने का आदेश दिया था। लेकिन अमृत प्रत्यय कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।