1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 01, 2024, 2:27:49 PM
- फ़ोटो
BHAGALPUR : बिहार में अपराधी और बदमाश तबके के लोगों का हौसला सातवें आसमान पर हैं। आम तो आम ये लोग ख़ास लोग भी इनके रडार पर हैं। इसी कड़ी में अब एक बड़ी जानकारी सत्ता रूढ़ दल से नेता से निकल कर सामने आया है। जहां पार्टी के विधायकों को फोन कर रंगदारी की डिमांड की गई है। ये फ़ोन कॉल पाकिस्तानी नंबर से आया था और लाखों की डिमाडं भी की गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर में बीजेपी विधायकों से रंगदारी मांगने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। पीरपैंती विधायक से रंगदारी मांगने के बाद अब बदमाशों ने कहलगांव से बीजेपी विधायक पवन यादव से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कहलगांव विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक पवन यादव को पाकिस्तानी नंबर से धमकी भर कॉल आया है। फोन पर उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
वहीं, रंगदारी के 50 लाख रुपये नहीं देने पर बदमाशों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद अब बीजेपी नेता ने पुलिस से मामले में शिकायत की है। भाजपा विधायक ने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी नंबर +92 3486747773 से रंगदारी मांगने के लिए फोन किया गया है। इसके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जूट गई है।