तीन तलाक बिल पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, बीजेपी ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

1st Bihar Published by: 13 Updated Thu, 25 Jul 2019 06:59:37 AM IST

तीन तलाक बिल पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, बीजेपी ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

- फ़ोटो

DELHI : मोदी सरकार ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत के साथ ही तीन तलाक विधेयक का स्वरूप तय कर दिया था। लोकसभा में गुरुवार को इस विधेयक को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के धार्मिक नियमों में राहत देने के लिए मोदी सरकार यह विधेयक लेकर आई है। संसद में आने वाले विधायकों को लेकर आज का दिन मोदी सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लिहाजा पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी करते हुए सदन की बैठक में मौजूद रहने को कहा है। तीन तलाक बिल को लेकर मोदी सरकार के फैसले का कई राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस और डीएमके जैसी पार्टियां इस बिल को संसद की स्थाई समिति के पास भेजने की मांग कर रही है। बीजेपी की सहयोगी जेडीयू को भी तीन तलाक बिल के कुछ बिंदुओं पर आपत्ति है। तीन तलाक बिल को लोकसभा से मंजूरी मिलनी तय है लेकिन राज्यसभा में यह बिल अटक सकता है क्योंकि सरकार के पास वहां पर्याप्त संख्याबल नहीं है। मोदी सरकार के लिए राज्यसभा में भी आज आईटीआई बिल स्वीकृत कराने को लेकर बड़ी चुनौती होगी। पार्टी ने इसी लिहाज से सांसदों को व्हिप जारी किया है।