मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 05 Apr 2024 06:26:11 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू-तेजस्वी के साथ साथ आरजेडी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि आरजेडी और कांग्रेस ने बिहार को गर्त में पहुंचाया। प्रधानमंत्री के आरोपों को जुमला बताते हुए तेजस्वी ने बीजेपी को खुला चैलेंज दे दिया है। इसके साथ ही यह भी दावा किया है कि जेडीयू 2024 में पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। उन्होंने नीतीश कुमार को झूठा बताया।
तेजस्वी ने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, बड़े लोग हैं कुछ भी बोल सकते हैं उसपर हमको कोई टीका टिप्पणी नहीं करना है। अबतक उन लोगों की बोली वही रही है, उनकी सोंच नाकारात्मक है। हमलोग 17 महीने जब सरकार में थे तो बिहार कितना बढ़िया चला। हमारी सरकार में केवल काम ही काम दिखता था। हमारी सरकार ने निर्धारित समय सीमा के भीतर पांच लाख लोगों को नौकरी दी। परीक्षा भी हुई लेकिन हम लोगों के सरकार से जाने के बाद पेपर लीक हो गया।
उन्होंने कहा कि जब से बिहार में एनडीए की वापसी हुई है, एक काम बता दे जो किया हो। इतने महीने से बीजेपी और जेडीयू के लोग केवल हम लोगों को ही गाली देने में लगे हुए हैं। कम से कम सरकार में जो लोग बैठे हुए हैं उनको जनमत का सम्मान करते हुए बोलना चाहिए। अगर ऐसी बात होती तो बिहार की जनता हम लोगों को सबसे बड़ी पार्टी नहीं बनाती। बीजेपी के पास हिम्मत है? हिम्मत है तो बीजेपी बिहार में अकेले चुनाव लड़कर दिखाए।
तेजस्वी यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कहते थे कि और कितना गिरोगे, डीएनए तक पर सवाल उठाया था और नीतीश कुमार कहते रहते थे कि मर जाएंगे, मिट जाएंगे, मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे और क्या किया? जमुई की रैली में नीतीश कुमार ने कहा कि झूठमुठ का चले गए थे। अब तो नीतीश कुमार ने खुद को झूठा भी मान लिया है। बिहार के ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो खुद को भरी सभा में झुठा बोल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मंच पर प्रधानमंत्री बैठे हुए हैं। दोनों के बीच कंपीटिशन है। वो फेंक रहे हैं और नीतीश कुमार मान लिए कि वे झूठ बोलते हैं। ये झूठों का गठबंधन है, इसपर क्या बोला जाए। तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू 2024 में खत्म हो जाएगी। जेडीयू का कोई भविष्य नहीं है, देखते रहिए क्या-क्या होता है।