ब्रेकिंग न्यूज़

'क्या झूठ बोलकर बॉस से छुट्टी लेना पाप है?' इस सवाल का प्रेमानंद महाराज ने दिया बड़ा ही रोचक जवाब BHOJPUR: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ने रचा इतिहास, 124 छात्रों का सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पद पर चयन राघोपुर की जनता से प्रशांत किशोर ने कह दी बड़ी बात, बोले..हम यहां से चुनाव लड़ें या न लड़ें, कल से आपके जीवन में बदलाव आना शुरू हो जाएगा Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Crime News: एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, दो बेटों-दो बेटियों के साथ महिला ने दी जान Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Crime News: महिला कर्मचारियों से बदसलूकी पर बेतिया में बड़ा एक्शन, डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार; संविदा भी समाप्त हुई Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar Election 2025: NDA की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए संजय झा, NDA में सीट शेयरिंग पर क्या बोले? Bihar News: बिहार में पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली का वीडियो वायरल, SP ने ले लिया बड़ा एक्शन

‘हर जिले से आ रही चीख़ और गोलियों की आवाज..’ तेजस्वी ने फिर जारी किया बिहार का क्राइम लिस्ट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 29 Jul 2024 11:33:00 AM IST

‘हर जिले से आ रही चीख़ और गोलियों की आवाज..’ तेजस्वी ने फिर जारी किया बिहार का क्राइम लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA: बिहार की सियासत से पिछले कुछ दिनों से दूर तेजस्वी यादव एक बार फिर से एक्टिव होते दिख रहे हैं। तेजस्वी आदव ने एक बार फिर से अपराध को लेकर डबल इंजन सरकार को घेरने की कोशिश की है। तेजस्वी ने पिछले कुछ दिनों में राज्य में हुई अपराध की घटनाओं की लिस्ट सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की है और सरकार से जवाब मांगा है।


दरअसल, पिछले दिनों तेजस्वी विदेश यात्रा पर थे। पांच दिनों तक चले बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र से तेजस्वी यादव गायब रहे। सत्र के समापन से पहले तेजस्वी पटना पहुंचे तो संभावना थी कि कम से कम सत्र के अंतिम दिन वह सदन में मौजूद रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरा मानसून सत्र समाप्त हो गया और नेता प्रतिपक्ष सदन से गायब रहे। सत्ताधारी दलों ने इसको लेकर हमला भी बोला और पूछा था कि नेता प्रतिपक्ष कहां लापता हो गए हैं।


आगामी 17 अगस्त से तेजस्वी एक बार फिर से यात्रा पर निकलने वाले हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से सियासत में एक्टिव हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से ही तेजस्वी सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर हमले बोल रहे थे। बिहार में बढ़ते अपराध और पुलों के ध्वस्त होने की घटनाओं को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरने की पुरजोर कोशिश की थी। अब एक बार फिर से उन्होंने बढ़ते अपराध को लेकर डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “हर जिले से आ रही चीख़ और गोलियों की आवाज ये है बिहार में डबल इंजन NDA का महाचौपट राज बिहार में चहुंओर ओर से आ रही चीखें, गोलियों की आवाजें, लहू से लथपथ सड़कें और गलियाँ एवं खून से सने अख़बार दर्शा रहे है कि प्रदेश में महामंगलराज है। NDA के लिए मंगलराज की यही वास्तविक परिभाषा है। विगत कुछ दिनों की आपराधिक घटनाओं की छोटी सी सूची”। 


1. मधुबनी में युवक की गोली मार हत्या! 2. बेगूसराय में महिला की हत्या। 3. पटना में छात्र की हत्या। 4. सीवान में एक शख्स की धारदार हथियार से हत्या 5. बेगूसराय में युवती की पीट-पीटकर हत्या। 6. सासाराम में युवक की हत्या। 7. आरा में युवक की गोली मारकर हत्या। 8. पटना के मार्केट में 15 से 20 बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग! अनेक घायल, एक की मौत! 9. कांवड़ लेकर देवघर जा रहे युवक की बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में लूटपाट की कोशिश में चाकू मारकर हत्या। 10. मोतिहारी में बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली 


11. पूर्णिया में ज्वेलरी शोरूम में 20 मिनट में 20 करोड़ की लूट 12. सीतामढ़ी में पुलिस ने युवक को पीटा, आँत बाहर आयी 13. बेगूसराय में गोली मार फाइनेंस कंपनी के स्टाफ की हत्या 14. जमुई में लड़की के साथ रेप 15. रोहतास में बदमाशों ने दो युवकों को चाकू मारा 16. मुंगेर में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग 17. गया के शेरघाटी कोर्ट कैंपस में फायरिंग 18. पटना में युवक की गोली मारकर हत्या 19. जमुई में 2 युवकों का अपहरण 20. कटिहार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या 


21. दरभंगा में महिला के साथ 3 युवकों ने किया गैंगरेप। 22. मुजफ्फरपुर में अपराधियों की दिनदहाड़े फायरिंग। 23. मोतिहारी में महिला सिपाही को पीटा 24. खगड़िया में अपराधियों ने JDU नेता पर किया हमला 25. बेतिया में महिला की हत्या 26. पटना में अपराधियों ने PMCH में की कई राउंड फायरिंग। 27. मधुबनी में महिला की हत्या। 28. बेगूसराय में महिला की हत्या 29. पटना में युवक की हत्या 30. बेगूसराय में घर में घुसकर छात्रा का अपहरण। 


31. गया में दबंगों ने शख्स का पैर काटकर किया अलग 32. पटना में बदमाशों ने महिला को मारी गोली। 33. कैमूर में गोली मार दो लोगों की हत्या। 34. पटना में गोलियों से छलनी कर लोहा कारोबारी की हत्या 35. मधुबनी में गोली मारकर डॉक्टर हत्या। 36. पटना के नौबतपुर में गोली मार दो लोगों की हत्या। 37. नालंदा में अपराधियों ने शख्स को चाकू से गोदा। 38. मधुबनी में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या 39. पटना में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ 6 दरिंदों ने किया गैंगरेप 40. रोहतास में दो युवकों की गोली मार कर हत्या। 


41. बिहार में जहरीली शराब से एक युवक की मौत! 42. मधुबनी में महादलित छात्रा की रेप के बाद हत्या! 43. पूर्वी चंपारण में पति-पत्नी की चाकू मार निर्मम हत्या 44. सारण में पिता और दो बेटियों की हत्या 45. मढ़ौरा में युवक-युवती की हत्या 46. पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की हत्या 47. बाढ़ में किशोर की हत्या! 48. सासाराम में युवक की हत्या! 49. गोपालगंज में राजद के पंचायत अध्यक्ष की निर्मम हत्या 50. समस्तीपुर में ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या! 51. सीतामढ़ी के बेलसंड में पुजारी की हत्या। 52. सारण के बनियापुर में गोली मार युवक की हत्या 53. पटना में सीमेंट कारोबारी की गोली मार हत्या।