Bihar News: बिहार में JDU कार्यालय के बाहर मारपीट से मचा बवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Election 2025 : दूसरे चरण में BJP के 53 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला, दिग्गजों ने चुनाव प्रचार में झोकी पूरी ताकत Bihar News: बिहार में इस पार्टी के लिए वोट जुटाने वाले को दबंग ने घर में घुसकर पीटा; बच्चों व महिलाओं को भी बनाया अपना शिकार Patna News: मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, इंदिरा आवास योजना से बना था घर Bihar Weather: बिहार के तापमान में गिरावट लगातार जारी, ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार बनी चिंता का विषय Bihar Election 2025: क्या सीमांचल की 24 सीटें बदल देंगी बिहार की सियासत, दांव पर है नीतीश के मंत्री की किस्मत? Bihar Election 2025: कौन आएगा सत्ता में और किसकी पता होगा साफ? दूसरे चरण के मतदान से तय होगी बिहार की सियासत, जानें क्या हैं चुनावी समीकरण श्रेयसी सिंह के लिए जमुई में 10 किमी लंबा रोड शो, स्मृति ईरानी और अश्विनी चौबे रहे मौजूद बेतिया में विनय बिहारी को लड्डू से तौला गया, आम्रपाली दुबे-आनंद मोहन ने रोड शो कर मांगा वोट अपनी पत्नी से ज्यादा फाइलों से प्यार करते हैं अधिकारी, नितिन गडकरी ने कसा तंज, कहा..फाइलों को दबाकर ना रखें
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 17 Jan 2023 06:05:55 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में रामचरितमानस को लेकर उठा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि इसको लेकर महागठबंधन के अंदर भी एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी देखने को मिल रहा है। हालांकि, इसे पुरे प्रकरण को लेकर खुद सीएम यह कह चुके हैं कि, किसी को भी किसी के जाती, धर्म और उसके ग्रंथ पर नहीं बोलना चाहिए। इसके साथ ही साथ राजद के तरफ से भी तेजस्वी यादव इस पुर मामले में संविधान को सर्वोच्च बताकर इसको सही ठहरा रहे हैं। इसके बाद अब इसको लेकर बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है।
बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष ने कहा कि, देश का सबसे बड़ा ग्रंथ संबिधान है इसमें कहीं भी कोई भी संशय नहीं है। लेकिन, इसकी बात करने वाले इसकी नीतियों का पालन करते हैं। अगर ये लोग संबिधान का पालन करते तो आज चारा घोटाला और अन्य घोटाला में अकूत संपत्ति का मालिक नहीं रहते। अगर इनको संविधान की जानकारी रहती तो सजा पाए हुए इंसान को पार्टी का सुप्रीमों बना कर नहीं रखते। संविधान की समझ होतृ तो उनके मंत्री इस तरह की बातों को नहीं बोलते। उसी संबिधान के भाग तीन में क्या लिखा गया है बिहार के उपमुख्यमंत्री को यह भी पढ़ लेना चाहिए। इसी संबिधान में भगवान राम की तस्वीर लगी है।
इसके आगे सिन्हा ने कहा कि, बिहार के उपमुख्यमंत्री खुद को बड़ा समझदार समझते हैं। लेकिन, शायद उनको भी यह मालूम हैं कि वो कितना पढ़े - लिखे हुए हैं और उनकी खुद की पहचान क्या है। आज पूरा बिहार उनके बुद्धि और पहचान के बारे में अच्छी तरह से जानती है। इनका सामाज में क्या योगदान हैं, यह यह भी जानते हैं। इनलोगों को पिछले ही चुनाव में बिहार की जनता से नेग्लेट कर दिया था।
सिन्हा ने कहा कि, जिस पार्टी ने बिहार में सुशाशन के नाम पर जनता से वोट लिया कुछ दिन अच्छे लोगों के साथ मिलकर सरकार चलाया। उसके बाद उसके साथ जाकर मिल गए जिन्हें जनता ने नेगलेट कर दिया। इसके साथ ही अगली बार बिहार की जनता इन्हें भी नेग्लेट करने का काम करेगी। ये लोग जो सपनों में जी रहे हैं उनकी हकीकत सामने आएगी।
गौरतलब हो कि, पिछले दिनों राज्य में रामचरितमानस को लेकर उठे विवाद पर उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि, हमारे देश में सबसे ऊपर संबिधान हैं और हमलोग इसी को मानने वाले लोग हैं। हमारे नेता ने जो कुछ भी कहा है वह संबिधान के दायरे में रह कर कहा है। कुछ लोग बयानवीर बन रहे हैं। उन्होंने कहा था कि, यह गठबंधन नीतीश और लालू का है और मजबूती के साथ आगे भी चलता रहेगा।