1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 25, 2019, 2:09:18 PM
- फ़ोटो
BHAGLAPUR : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू है. पर इसके बावजूद सरकार के ही अधिकारी इसकी धज्जियां उड़ाने में जुटे हैं. ताजा मामला भागलपुर का है. जहां से शराब के नशे में धुत्त थानाध्यक्ष दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना पर नवगछिया एसपी निधि रानी और एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए शराबी थानेदार को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल कराया. जिसमें थानेदार के शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद आज कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.