Hindi News / news / सीवान में जज भी नहीं हैं सुरक्षित, चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला...

सीवान में जज भी नहीं हैं सुरक्षित, चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ चुराए लाखों के सामान

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 13, 2019, 1:57:26 PM

सीवान में जज भी नहीं हैं सुरक्षित, चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ चुराए लाखों के सामान

- फ़ोटो

SIWAN: सूबे में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर के बीच अब जज भी सुरक्षित नही हैं. सीवान में पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने दिनदहाड़े जज के घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति चुरा ली. यह घटना उस समय हुई जब जज का पूरा परिवार शादी के सिलसिले में गांव गया हुआ था. जज के घर लाखों की चोरी लगता है कि अपराधियों के सर से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है. मामला सीवान का है जहां पुलिस की सुस्ती और लापरवाही के चलते अब जज भी सुरक्षित नहीं हैं. घटना शहर के ऑफीसर कॉलनी का है जहां ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट सह चीफ जस्टिस अरविंद कुमार का परिवार रहता है. जज महोदय का पूरा परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम में गांव गया हुआ था और जज भी कोर्ट गए हुए थे. मामले की जांच में जुटे एसपी साहब चोरों ने इसी बात का फायदा उठाया और घर को बंद देख दिनदहाड़े हाथ साफ कर दिया. इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिले के एसपी ने मामले की खुद से जांच शुरु की. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब घटना हो जाती है तभी एसपी साहब मौके पर पहुंचते हैं. अगर एसपी साहब और पुलिस का खौफ हो तो अपराधी अपराध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे. सीवान से चंदन कुमार की रिपोर्ट