Hindi News / news / सेना का सामान से लदी ट्रेन नक्सल एरिया में हुई डिरेल, चारों तरफ...

सेना का सामान से लदी ट्रेन नक्सल एरिया में हुई डिरेल, चारों तरफ से सेना के जवानों ने घेरा

1st Bihar Published by: Updated Mar 16, 2020, 8:07:26 AM

सेना का सामान से लदी ट्रेन नक्सल एरिया में हुई डिरेल, चारों तरफ से सेना के जवानों ने घेरा

- फ़ोटो

LATEHAR: इस वक्त की बड़ी खबर लातेहार जिला से आ रही है. टोरी जंक्शन के पास सेना का सामान से लदी ट्रेन डिरेल हो गई है. हादसे के बाद सेना के जवानों ने चारों तरफ से ट्रेन को घेर लिया है.

नक्सल एरिया में हुआ हादसा

जिस जगह पर घटना हुई है वह नक्सल एरिया है. इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर सेना के जवानों ने चारों तरफ से ट्रेन को घेरे हुए हैं. यह घटना ट्रैक चेंज होने के दौरान हुआ है. बताया जा रहा है कि ट्रेन रामगढ़ जा रही थी. इस दौरान ही यह हादसा हो गया. 

कई अधिकारी पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के बाद कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं. ट्रेनों की यातायात चालू करने में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि किसी अनहोनी की घटना को लेकर सेना के सतर्क है. क्योंकि ट्रेन में सेना का कई खास सामान रखा हुआ है.