Hindi News / news / ट्रेन से गिरकर दो मजदूरों की मौत, गया से पटना आने के दौरान...

ट्रेन से गिरकर दो मजदूरों की मौत, गया से पटना आने के दौरान हुआ हादसा

1st Bihar Published by: Updated Jun 09, 2022, 2:18:59 PM

ट्रेन से गिरकर दो मजदूरों की मौत, गया से पटना आने के दौरान हुआ हादसा

- फ़ोटो

PATNA: गया से मजदूरी करने के लिए पटना आ रहे दो मजदूरी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। घटना पुनपुन स्टेशन के पास की है। जहां इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। एक साथ दो लाश को देख स्थानीय लोग भी हैरान रह गये। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना लोकल पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जीआरपी को सूचित किया।


घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी ने दोनों शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों के पास से मिले पहचान पत्र के आधार पर दोनों की पहचान की गयी है। भोला मानसी एवं राजू माली के रूप में पहचान हुई है। बताया जाता है कि दोनों गया से पटना मजदूरी करने के लिए जाते थे। 


रोजाना दोनों की यही दिनचर्या थी। सुबह दोनों गया से पटना के लिए निकलते थे फिर पटना में मजदूरी करने के बाद शाम को गया शटल से घर लौटते थे। लेकिन आज पटना जाने के क्रम में दोनों चलती ट्रेन से गिर पड़े जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी। घटना की सूचना परिवावालों को दी गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।