Hindi News / news / ट्रेन से कटकर 2 बच्चियों की मौत, घर में मचा कोहराम

ट्रेन से कटकर 2 बच्चियों की मौत, घर में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jun 27, 2020, 8:08:17 PM

ट्रेन से कटकर 2 बच्चियों की मौत, घर में मचा कोहराम

- फ़ोटो

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर  मोतिहारी से सामने आ रही है. जहां दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है. ट्रेन की चपेट में आने से दोनों बच्चियों की जान चली गई है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


घटना बिहार के मोतिहारी जिले की है. जहां कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के खरुआ गांव में 2 मासूम बच्चियों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी से कटकर दोनों बच्चियों की मौत हुई है. मृतक बच्चियों की पहचान ओसैद अंसारी की 8 साल की बच्ची रुबीना खातून और साजिद अंसारी की 10 साल की बेटी सकीना खातून के रूप में की गई है.


इस घटना के बाद दोनों ही बच्चियों के घर में मातमी सन्नटा छा गया है. बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर पहुंचे अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हुए हैं. मृतक बच्चियों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधि कर रहे हैं.