1st Bihar Published by: 13 Updated Tue, 23 Jul 2019 08:48:58 AM IST
- फ़ोटो
DESK: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे का भारतीय विदेश मंत्रालय ने खंडन किया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उनसे कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने के लिए कहा था. ट्रंप ने ये बयान पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का व्हाइट हाउस में आगवानी करने के बाद औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया. ट्रंप के दावे का भारतीय विदेश मंत्रालय ने खंडन करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस तरह का कोई भी आग्रह राष्ट्रपति ट्रंप से नहीं किया है. कश्मीर पर भारत का रुख पहले की तरह बरकरार है और तीसरी पार्टी को हस्तक्षेप नहीं करने दिया जाएगा.