Hindi News / news / टीवी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर की सुसाइड, लिखा..सबसे बुरा होता है सपनों का...

टीवी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर की सुसाइड, लिखा..सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना

1st Bihar Published by: Updated May 26, 2020, 4:10:40 PM

टीवी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर की सुसाइड, लिखा..सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना

- फ़ोटो

DESK:  टीवी एक्ट्रेस  प्रेक्षा मेहता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. वह  क्राइम पेट्रोल समेत कई सीरियलों में काम की थी. यह घटना इंदौर के बजरंग नगर की है. 

करियर को लेकर थी परेशान

बताया जा रहा है कि प्रेक्षा मेहता अपने करियर को लेकर काफी तनाव में रहती थी. जिसके कारण ही उसने सुसाइड किया है. सुसाइड से पहले उसने  स्टेटस लिखा कि सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना है. जिसके बाद उसने सुसाइड कर ली. लॉकडाउन के दौरान वह अपने घर पर ही आई हुई थी. 



तीन साल से मुंबई में कर रही थी संघर्ष

घटना के बारे में प्रेक्षा के पिता रवींद्र ने बताया कि सुबह होने के बाद जब उसका कमरा नहीं खुला तो खिड़की से देखा तो वह फांसी के फंदे से लटकी थी. उससे हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. परिजनों ने बताया कि प्रेक्षा 3 साल से मुंबई में रहकर टीवी सीरियल में अभिनय कर रही थी. उसने क्राइम पेट्रोल के अलावा कुछ दूसरे सीरियल में भी काम किया था.