1st Bihar Published by: 9 Updated Mon, 08 Jul 2019 02:13:35 PM IST
- फ़ोटो
DESK: कर्नाटक का राजनीतिक 'नाटक' खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. जानकारी के मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल के 21 सदस्यों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इस बात की जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम सिद्धरमैया ने दी है. 21मंत्रियों ने सौंपे इस्तीफे कर्नाटक की जेडीएस और कांगरेस की गठबंधन सरकार भारी संकट का सामना कर रही है. अबतक गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल के 21 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने वाले अधिकतर मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं. इनमें से कई विधायकों ने अपना इस्तीफा वापस लेने से इनकार कर दिया है. बीजेपी पर लगाया आरोप इस बीच असंतुष्ट विधायकों को मनाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व लगातार कोशिशें कर रहा है. पार्टी के एक विधायक ने राज्य के ताजा संकट के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. जबकि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में इस बात से इनकार किया है और कहा है कि बीजेपी का इस संकट से कोई लेना देना नहीं है. उधर कांग्रेस के कुछ विधायकों ने इस संकट के लिए राज्य के पूर्व सीएम सिद्धरमैया को दोषी ठहराया है.