Hindi News / news / उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 6421 पदों पर बहाली, 11 अप्रैल तक...

उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 6421 पदों पर बहाली, 11 अप्रैल तक बढ़ाई गयी आवेदन भरने की तिथि

1st Bihar Published by: Updated Mar 28, 2022, 6:31:17 PM

उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 6421 पदों पर बहाली, 11 अप्रैल तक बढ़ाई गयी आवेदन भरने की तिथि

- फ़ोटो

PATNA: उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 6421 पदों पर होने वाली बहाली के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन भरने की तिथि पहले 28 मार्च रखी गयी थी। जिसे बढ़ाकर 11 अप्रैल कर दिया गया है। अब अभ्यर्थी 11 अप्रैल तक आवेदन भर सकते हैं। वही आयोग ने ऑनलाइन एडिट करने की तिथि भी बढ़ा दी है। 


शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानाध्यापक के 6421 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए ONLINE आवेदन बीपीएससी ने मांगे हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि पहले 28 मार्च तक निर्धारित की गयी थी।


लेकिन अब बिहार लोक सभा आयोग ने इसे बढ़ाकर 11 अप्रैल कर दिया है। आयोग ने आवेदन में सुधार की भी तिथि निर्धारित कर दी है। पहले ऑनलाइन एडिट करने की तिथि 4 अप्रैल थी अब इसे बढ़ाकर 18 अप्रैल कर दिया गया है।