1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 05, 2023, 1:46:51 PM
- फ़ोटो
DESK: बड़ी खबर इंडिगो की फ्लाट से जुड़ी हुई सामने आ रही है। शनिवार की सुबह दिल्ली से रांची के लिए उड़ान फरने वाली इंडिगो की फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस दिल्ली लौटना पड़ गया। फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ देर के बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद उसे फिर से दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।
दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट ने शनिवार की सुबह 7.20 मिनट पर दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट के टेकऑफ होने के करीब घंटे भर बाद ही उसके भीतर तेज कंपन महसूस होने लगा। इसके बाद विमान पर सवार यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच हड़कंप मच गया। फ्लाइट के पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी ATC को दी।
इसके तुरंत बाद पायलट को फ्लाइट को वापस दिल्ली ही लाने का निर्देश दिया गया। कुछ ही देर बाद फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग का यह कोई पहला मौका नहीं है। बीते शुक्रवार को भी पटना से दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। टेकऑफ के तीन मिनट के बाद ही फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई थी।