1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 27, 2019, 2:20:18 PM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी ख़बर यूपी से है. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दो टेंपो के ऊपर ट्रक पलट गया. इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. रोजा के जमूका तिराहे इलाके में ये हादसा हुआ है. मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. बचाव और राहत कार्य शुरू हो गया है. इस हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तुरंत राहत पहुंचाने का आदेश दिया है. साथ ही सीएम योगी ने मृतकों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त की है और जिला प्रशासन को उचित सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं.