1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 19, 2024, 6:38:41 PM
- फ़ोटो
PATNA: आगामी 22 जुलाई से बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा। 26 जुलाई तक चलने वाले मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में पांच-पांच बैठकें होंगी। पांच दिनों के सत्र के दौरान सरकार अनुपूरक बजट के साथ साथ अन्य विधेयक को सदन में पेश करेगी। अनुपूरक बजट पर 25 जुलाई को विधानसभा जबकि 26 जुलाई को परिषद में मुहर लगेगी। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उपनेता, उपमुख्य सचेतक और सचेतक की लिस्ट जारी की है।
बिहार विधान परिषद के उप नेता डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता को बनाया गया है। जबकि उपमुख्य सचेतक संजय प्रकाश बने हैं। वही बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक जनक सिंह को बनाया गया है। वही 6 सचेतक भी बनाया गया है। सचेतक की लिस्ट में विजय कुमार मंडल,आलोक रंजन,कृष्ण कुमार ऋषि, हरीभूषण ठाकुर,संजय सरावगी और वीरेंद्र सिंह का नाम शामिल है।
