ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार से यहां के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, भीड़ से यात्रियों को मिलेगी राहत Road Accident: शादी से लौट रहे टेंपो और ट्रक की टक्कर, मौके पर महिला की मौत; 8 घायल Patna Metro: पटना मेट्रो को सस्ती बिजली नहीं मिलेगी, आयोग ने याचिका की खारिज Bihar News: बिहार में इस दिन से पारा 10 डिग्री के नीचे, मौसम विभाग ने लोगों को किया सावधान Bihar Election 2025: बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले ही क्यों बंट गया अनंत सिंह के दावत का न्योता, BJP के लड्डू भी तैयार; जानिए इसके पीछे क्या है वजह Bihar Election 2025: बिहार में मतगणना के लिए बने इतने केंद्र, इस बार काउंटिंग प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव; जानें पूरी डिटेल Bihar Election 2025: बिहार में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग: पहली बार किसी बूथ पर नहीं होगा पुनर्मतदान, जानिए क्या रही वजह? क्या यही शराबबंदी है? पेट्रोल के टैंकर से 10 लाख की विदेशी शराब बरामद झारखंड में रेल हादसा: दीवार तोड़ खड़ी ट्रेन से टकराई मालगाड़ी, मची अफरा-तफरी Bihar News: बिहार में वोटिंग के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, जिला प्रशासन ने आम लोगों से की यह अपील

UPSC के टॉप थ्री में लड़कियों के नाम आने पर सीएम नीतीश ने जताई ख़ुशी, कहा- यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा देगी

1st Bihar Published by: Updated Tue, 31 May 2022 08:32:35 AM IST

UPSC के टॉप थ्री में लड़कियों के नाम आने पर सीएम नीतीश ने जताई ख़ुशी, कहा- यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा देगी

- फ़ोटो

PATNA: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सिविल सेवा परीक्षा 2021 का रिजल्ट सोमवार को जारी किया गया। इसमें बिहार समेत अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। लेकिन इसमें गौर करने वाली बात यह है कि संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में टॉप थ्री में लड़कियों ने बाजी मारी है। इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए इन अभ्यर्थियों को बधाई दी है। 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट किया है कि 'संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2021 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। इस बार संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में टॉप थ्री में लड़कियां रहीं हैं। टॉप थ्री स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री श्रुति शर्मा, सुश्री अंकिता अग्रवाल एवं सुश्री गामिनी सिंगला को विशेष तौर पर बधाई। देश की बेटियों की यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा देगी।'



गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में लड़कियां आज भी अपनी पढ़ाई के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। कई जगहों पर महिलाओं की शिक्षा को महत्त्व नहीं दी जाती है तो कहीं लड़कियों के पास पढ़ने की सुविधा नहीं है। इसके बावजूद हर क्षेत्र में लड़कियां अपना परचम लहरा रही हैं। संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में  भी टॉप थ्री में लड़कियों के ही नाम है, जो अपने आप में एक बड़ी कामयाबी है।