Bihar Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिहार से चलेगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, जानें क्या है टाइमिंग और रुट? Bihar Election : राजधानी के इन इलाकों में कल नहीं चलेंगे नाव, प्रसाशन ने लेटर जारी कर लगाई रोक; जानिए क्या है वजह Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, आशा कार्यकर्ता के घर से 32.42 लाख कैश जब्त बिहार विधानसभा चुनाव 2025: मुजफ्फरपुर से 4186 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना DGP ने दिया इस्तीफा ! इस वजह से केंद्र ने जताई थी आपति; कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद; नए नाम को लेकर चर्चा तेज Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग, आपात स्थिति से निपटने के लिए कसी कमर Bihar Voting : पहले चरण में मतदान समय में बदलाव, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; इन चीजों पर भी रहेगी नजर Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर पटना में लगा भीषण जाम, श्रद्धालुओं की भीड़ से ठप हुई राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था Bihar Election 2025 : लालू यादव ने मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर नीतीश सरकार गिराने में मांगी थी मदद, तब BJP विधायक ने RJD सुप्रीमों का ऑडियो कर दिया था वायरल; अब पत्ता साफ़ हुआ तो तेजस्वी से मिला लिया हाथ Mirzapur Train Accident: कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 14 Jun 2024 07:08:24 AM IST
- फ़ोटो
DESK : 18 वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी हो चुके हैं। इसके साथ ही इस बार दो लोकसभा सीटों पर अपनी किस्मत अजमा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दोनों ही जगह से सफलता मिली है। इसके बाद अब राहुल के लिए सबसे बड़ी दुविधा यह है कि वह किस लोकसभा सीट से सांसदी करेंगे। अब इन्हीं मुद्दों को लेकर राहुल गांधी ने बड़े संकेत दिए हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी संकेत दिए हैं कि अब उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उपचुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकती हैं।
दरअसल एक प्रतिष्ठित मीडिया चैनल से बात करते हुए राहुल गांधी ने यह संकेत दिए हैं कि यदि वह रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं तो प्रियंका गांधी वायनाड सीट पर चुनाव लड़ सकती है। इससे पहले भी राहुल गांधी ने रायबरेली में कहा था कि यदि वाराणसी से उनकी बहन चुनाव लड़ती तो फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन से चार लाख वोट से चुनाव हार जाते। ऐसे में अब यह माना जा रहा है कि कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली राहुल गांधी अपने पास रखेंगे और कांग्रेस की सुरक्षित सीट माने जाने वाली वायनाड पर उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ सकती हैं।
मालूम हो कि प्रियंका गांधी इस लोकसभा चुनाव में अपना अधिकतर समय रायबरेली और उत्तर प्रदेश में बिताया है ऐसे में अचानक से वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ना उनके लिए थोड़ा मुश्किलों बड़ा हो सकता है। हालांकि वह हालांकि कांग्रेस की सीट पर अच्छी खासी पकड़ है ऐसे में शायद उन्हें यहां सफलता भी मिल सकती है। लिहाजा राहुल गांधी कौन सी सीट छोड़ते हैं और उनके छोड़े गए सीट पर प्रत्याशी कौन होता है इसका फैसला कांग्रेस आलाकमान को ही करना है। लेकिन यह बात बीता है कि यदि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं तो फिर शायद ही किसी को ऐतराज हो।
आपको बताते चले कि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चा 2019 के लोकसभा चुनाव से ही हो रही है। उस समय भी अटकलें लगाई गईं कि वह वाराणसी सीट से पीएम मोदी को चुनौती दे सकती हैं। इसके बाद 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी उनके चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें लगाई गईं। 2024 में जब सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट छोड़ दी तो प्रियंका गांधी का नाम फिर तेजी से उछला, लेकिन इस सीट से राहुल गांधी चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।