1st Bihar Published by: Updated Feb 14, 2020, 3:30:13 PM
- फ़ोटो
RANCHI: वैलेंटाइन डे के दिन रांची में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर गुंडागर्दी की है. पार्कों में कई प्रेमी युगल को पकड़कर जबरन शादी करा दी है. कुछ प्रेमी युगल के साथ मारपीट की भी घटना हुई है.
पार्क में ही प्रेमी से प्रेमिका के मांग में डलवाया सिंदूर
बजरंग दल के कार्यकर्ता रांची के कई पार्कों में झुंड बनाकर घुमते रहे. प्रेमी युगल को पकड़ कर पहले तो धमकी दिया और कहा कि फिर किसी लड़की के साथ देखा तो अंजाम बुरा होगा. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पार्क में ही प्रेमिका के मांग में जबरन प्रेमी से सिंदूर डलवाया. इस दौरान प्रेमी युगल छोड़ने की गुहार लगाते रहे. लेकिन कार्यकर्ताओं ने एक ना सुनी.
थाना पहुंचा मामला
प्रेमी युगलों को परेशान करने की खबर मिलने के बाद रांची पुलिस कई पार्कों में पहुंची और प्रेमी युगल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पकड़ थाने ले गई है. जबरन शादी कराने पर प्रेमी युगलों ने पुलिस के सामने विरोध जताया है और कहा कि हमलोग कोई गलत काम नहीं कर रहे थे. सिर्फ पार्क में साथ में बैठे हुए थे. इस दौरान ही बजरंग दल के कई कार्यकर्ता पहुंचे मारपीट करने लगे.