1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 09, 2023, 8:47:52 PM
- फ़ोटो
BAGAHA: वाल्मिकिनगर वनक्षेत्र के 2 अलग-अलग जगहों पर रॉयल बंगाल टाईगर और तेंदुआ का शव बरामद किया गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही एसएसबी और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
वाल्मिकिनगर वन क्षेत्र के रमपुरवा गांव के पास धनहिया रेता में तेंदुआ का शव मिला जबकि गांव के पास एक बागीचे में वयस्क रॉयल बंगाल टाईगर का शव मिला है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि करंट लगने से दोनों की मौतें हुई है। हालांकि घटना के कारणों का सही पता अब तक नहीं चल पाया है। वन विभाग और एसएसबी के अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हैं।