Hindi News / news / जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान ने दखलंदाजी की तो देंगे...

जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान ने दखलंदाजी की तो देंगे मुंहतोड़ जवाब- उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 28, 2019, 6:52:32 PM

जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान ने दखलंदाजी की तो देंगे मुंहतोड़ जवाब- उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू

- फ़ोटो

DESK: उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. विशाखापत्तनम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने कभी भी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया लेकिन अगर भारत पर किसी ने हमला करने की कोशिश की तो भारत उसे ऐसा जवाब देगा जिसे वो पूरी जिंदगी भर याद रखेगा. उप राष्ट्रपति ने कहा हमारा पड़ोसी देश आतंकियों को आर्थिक, और उसे ट्रेनिंग देकर उसकी मदद कर रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि ऐसा कर वो मानवता को भी भारी नुकसान पहुंचा रहा है साथ ही आम लोगों को भी नुकसान पहुंचा रहा है. बता दें कि जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और उसने भारत से सभी रिश्ते तोड़ लिए हैं.