विजय सिन्हा ने विधानसभा में फहराया तिरंगा, संबोधन में 20 महीने के कार्यकाल को समझाया

1st Bihar Published by: Updated Aug 15, 2022, 8:29:40 AM

विजय सिन्हा ने विधानसभा में फहराया तिरंगा, संबोधन में 20 महीने के कार्यकाल को समझाया

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने आज स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 महीने के कार्यकाल में हमने विधायको के सम्मान और उनके हक के लिए काम किया है। इसके बावजूद मुझपर विरोधी को सहयोग करने का आरोप लगा दिया गया। बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी हम बिना डर के काम करते रहे हैं। 



विधानसभा में तिरंगा फहराने के बाद अध्यक्ष विजय सिन्हा ने संबोधन किया, जिसमे उन्होंने अपने 20 महीने के पूरे कार्यकाल को समझाया। आपको बता दें, विधानसभा अध्यक्ष बीजेपी कोटे से आते हैं और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना होगा। उन्होंने कहा कि मैंने पूरी निष्ठा के साथ अपना काम किया है, लेकिन आरोप लगाने वाले को कोई रोक नहीं सकता।